दक्षिण दिशा में सिर करके सोने से क्या होता है?


By Ashish Mishra10, Jan 2025 11:30 AMjagran.com

दक्षिण दिशा में सिर करके सोना

कई बार नींद आने पर व्यक्ति दिशा का ध्यान नहीं रखता है और सोने लगता है। आइए जानते हैं कि दक्षिण दिशा में सिर करके सोने से क्या होता है?

गलत दिशा में न सोएं

रात में सोते समय गलत दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वास्तु शास्त्र

सोते समय वास्तु के नियमों को पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है और शरीर को कई नुकसान होते हैं।

जीवन में सुख-समृद्धि

दक्षिण दिशा में सिर करके सोना शुभ माना जाता है। इस दिशा में सिर करके सोने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और किसी भी तरह के संकट नहीं आते हैं।

बेहतर स्वास्थ्य

ऐसा कहा जाता है कि दक्षिण दिशा में सिर करके सोने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इसके साथ ही, व्यक्ति के जीवन में कोई गंभीर बीमारी नहीं आती है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिसा में सिर करके सोने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे आप दिनभर खुद को फ्रेश महसूस करेंगे।

अच्छी नींद आना

ऐसा कहा जाता है कि दक्षिण दिशा में सिर करके सोने से अच्छी नींद आती है। इसके अलावा, ध्यान, स्मृति और मानसिक स्पष्टता में सुधार होता है।

इस दिशा में सिर करके न सोएं

वास्तु के अनुसार, पश्चिम और उत्तर दिशा की तरफ सिर करके नहीं सोना चाहिए। इस दिशा में सोने से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां आने लगती हैं।

पढ़ते रहें

सोने के लिए शुभ दिशा के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ