मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है यह मूलांक


By Farhan Khan25, Aug 2025 04:56 PMjagran.com

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित

सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी के लिए होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है।

मां लक्ष्मी की पूजा करना

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से आपकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। इसके अलावा आपके घर में धन का आगमन हो सकता है।

मां लक्ष्मी का प्रिय मूलांक

आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे, जो मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय होता है। आइए इस मूलांक के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

अंक शास्त्र रखता है महत्व

ज्योतिष शास्त्र के साथ अंक शास्त्र भी बेहद महत्व रखता है और अंक शास्त्र में मूलांक निहित होते हैं। मूलांक 01 से 09 तक होते हैं, जो व्यक्ति के भविष्य को बनाने का काम करते हैं।

मूलांक 06

हम आपको मूलांक 06 के बारे में बता रहे हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 06, 15 या फिर 24 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 06 माना जाता है।

दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार

मूलांक 06 वाले लोग खुशमिजाज और मिलनसार होते हैं। लोग इस मूलांक के लोगों की ओर आकर्षित होते हैं। ये जातक दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

आर्थिक स्थिति बेहतर

मूलांक 06 वाले जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके चलते इनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहती है। कर्ज की समस्या से भी जल्द छुटकारा मिल जाता है।

होते हैं क्रिएटिव

मूलांक 06 वाले लोग जुनूनी, ईमानदार और समर्पित स्वभाव के होते हैं। इनकी रचनात्मकता कमाल की होती है। ऐसे लोग कला, संगीत, फैशन और डिजाइन में अपना करियर बनाते हैं।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com