इस दिन शिव जी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि पर भद्रा का समय और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त कब है?
पंचांग के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन शिव जी की पूजा करने से कार्यों में सफलता मिलती है।
पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 27 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगा।
पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन सुबह 11 बजकर 03 मिनट से रात 10 बजकर 17 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा। हालांकि, भद्रा पाताल लोग में होगा, तो आप किसी भी समय पूजा कर सकते हैं।
इस दिन शाम 06 बजकर 19 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 26 मिनट तक शिव जी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं, रात को 09 बजकर 26 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक भी रहेगा।
महाशिवरात्रि पर पूजा करते समय शिवलिंग पर धतूर चढ़ाना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों पर शिव जी की कृपा बनी रहती है।
महाशिवरात्रि पर शिव जी को पंचमेवा या दूध से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से साधक के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
शिव जी की पूजा करते समय ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् मंत्र का जाप करना चाहिए।
पूजा-पाठ के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ