सनातन धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है। इस दिन दान-पुण्य करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति कब है और उस दिन क्या उपाय करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, साल 2025 में 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दौरान स्नान-दान करने से साधक के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
जब सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करते हैं, तो इस दिन को मकर संक्रांति कहा जाता है। इस दिन खरमास का समापन भी होता है।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे मकर संक्रांति पर करना बेहद शुभ होता है। इन उपायों को करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
मकर संक्रांति के दिन गंगा या पवित्र नदी में स्नान करना बेहद शुभ होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से सारे पाप दूर हो जाते हैं।
मकर संक्रांति के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को जूते, अन्न, तिल, गुड़, गरम वस्त्र और कंबल आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
मकर संक्रांति पर स्नान-दान करने से कुंडली में ग्रह-दोष से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
मकर संक्रांति के दिन तामसिक चीजों जैसे- मासं-मदिरा, लहसुन-प्याज और अल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन सिर्फ सात्विक चीजों को ही खाना चाहिए।
सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ