Vinayak Chaturthi पर करें ये 3 उपाय, होगी धन प्राप्ति


By Ashish Mishra02, Jan 2025 11:46 AMjagran.com

विनायक चतुर्थी 2025

सनातन धर्म में विनायक चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। इस दिन गणेश जी की पूजा होती है। आइए जानते हैं कि विनायक चतुर्थी पर कौन से उपाय करने चाहिए?

विनायक चतुर्थी कब है?

पंचांग के अनुसार, साल 2025 में 03 जनवरी को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन गणेश जी की पूजा करने से धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।

विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, साल 2025 में विनायक चतुर्थी की शुरुआत 03 जनवरी को देर रात 01 बजकर 08 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 03 जनवरी को रात 11 बजकर 39 मिनट पर होगा।

विनायक चतुर्थी पर उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे विनायक चतुर्थी पर करना शुभ होता है। इन उपायों को करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं और साधक तरक्की करता है।

व्यापार में तरक्की

विनायक चतुर्थी पर गणेश जी को 5 हल्दी की गांठ चढ़ाएं। इस दौरान श्री गणाधिपतये नम: मंत्र का जप करें। इस उपाय को 10 दिन तक करने से व्यापार में तरक्की होती है।

संकट से छुटकारा पाने के उपाय

अगर आप परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो विनायक चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा करते समय सिंदूर का तिलक लगाएं। इससे सारे संकट दूर होने लगते हैं।

दूर्वा अर्पित करें

भगवान गणेश को दूर्वा बेहद प्रिय है। विनायक चतुर्थी पर बप्पा को दूर्वा अर्पित करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

विनायक चतुर्थी पर इन उपायों को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, साधक के रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

धन प्राप्ति के लिए उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ