सनातन धर्म में एकादशी के दिन पूजा-पाठ करने की विधान होता है। दिन विष्णु जी की आराधना की जाती है। आइए जानते हैं कि षटतिला एकादशी पर किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस बार षटतिला एकादशी 25 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय मंत्र का जाप करना चाहिए।
पंचांग के अनुसार, षटतिला एकादशी की शुरुआत 24 जनवरी को शाम 07 बजकर 25 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 25 जनवरी को रात 08 बजकर 31 मिनट पर होगा।
पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जाप करना शुभ होता है। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
षटतिला एकादशी पर पूजा करते समय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय या ॐ नमो नारायणाय मंत्र का जाप करें। इससे नारायण की कृपा प्राप्त होती है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
षटतिला एकादशी पर मां लक्ष्मी के ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: या ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे धन लाभ होता है।
अगर आप क्लेश का सामना कर रहे हैं, तो षटतिला एकादशी पर कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने, प्रणत क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
षटतिला एकादशी पर इन मंत्रों का जाप करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, व्यापार में लाभ होता है और कार्य में सफलता मिलती है।
पूजा-पाठ के समय मंत्र का जाप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ