सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं कि मौनी अमावस्या पर किन पेड़ों पर जल चढ़ाना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान-दान करने और पेड़ों की पूजा करना शुभ होता है।
पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि की शुरुआत 28 जनवरी को शाम को 07 बजकर 35 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 29 जनवरी को शाम को 06 बजकर 05 मिनट पर होगा।
मौनी अमावस्या पर पीपल के पेड़ की पूजा करना शुुभ होता है। इस पौधे में विष्णु, शिव और ब्रह्मा जी का वास होता है। इस पौधे में दूध चढ़ाकर सात बार परिक्रमा करें।
मौनी अमावस्या पर पीपल के पेड़ की पूजा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
मौनी अमावस्या पर तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना शुभ होता है। इस दौरान पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और लाल कलावा बांंधे। ऐसा करने से धन से जुड़ी परेशानियां दूर होने लगती हैं।
इस पौधे में शिव जी का वास रहता है। मौनी अमावस्या पर बेल के पेड़ की पूजा करने और इस पर जल चढ़ाने से शिव जी प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
मौनी अमावस्या पर इन पेड़ों की पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके अलावा, साधक के रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
त्योहारों पर पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ