अंक शास्त्र के जरिए व्यक्ति के भविष्य से जुड़े रहस्यों को उजागर किया जा सकता है। अंकशास्त्र में मूलांक निहित होते हैं। मूलांक की संख्या 1 से 9 तक होती है।
आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे, जो जन्म से ही योद्धा माने जाते हैं। आइए इस मूलांक के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हम आपको मूलांक 06 के बारे में बता रहे हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 6, 15 और 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 06 होता है।
मूलांक 6 वाले लोगों की खासियत होती है कि इन्हें लग्जरी चीजें काफी पसंद होती है और ये लग्जरी लाइफ भी जीते हैं। इनके पास किसी चीज की कमी नहीं होती।
मूलांक 6 वाले लोग जन्म से ही योद्धा माने जाते हैं। ये बेहद बहादुर होते हैं। ये लोग कभी सच बोलने से नहीं घबराते और अपनी बात को भी खुलकर कहते हैं।
मूलांक 6 वाले स्वभाव में थोड़ा चुलबुले होता है। ये जहां भी जातें हैं, वहीं छा जाते हैं। ऐसे लोग सभी के फेवरेट होते हैं। लोग भी इन्हें काफी पसंद करते हैं।
मूलांक 6 वाले जातक जिस भी काम में हाथ डालते हैं, उसमें सफल होकर दिखाते हैं। इन्हें बिजनेस की काफी गहरी नॉलेज होती है। ये आगे चलकर एक सफल बिजनेसमैन बनते हैं।
मूलांक 6 वाले जातक पार्टनर के प्रति काफी लॉयल होते हैं। अपने पार्टनर का हर तरीके से साथ निभाते हैं। चाहे कैसी भी सिचुएशन आ जाए। कभी पीछे नहीं हटते।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com