नीलकंठ के पंख से जुड़े ये टोटके आजमाने से बदल जाएगी लाइफ


By Farhan Khan09, Aug 2025 06:58 PMjagran.com

नीलकंठ पक्षी का है विशेष महत्व

हिंदू धर्म में कुछ पक्षियों को विशेष महत्व दिया गया है। नीलकंठ इन्हीं में से एक है। इस पक्षी को शुभता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। नीलकंठ देखने में बेहद सुंदर होता है।

भगवान शिव का स्वरूप है नीलकंठ

कहा जाता है कि नीलकंठ पक्षी को भगवान शिव का स्वरूप माना जाता है। अगर आपको यह पक्षी कहीं नजर आ जाए, तो इसका मतलब होता है कि आपकी किस्मत खुल जाएगी।

नीलकंठ के पंख से जुड़े टोटके

आज हम आपको नीलकंठ के पंख से जुड़े कुछ ऐसे टोटके बताएंगे, जिसे आजमाने से आपकी लाइफ बदल सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

शिव जी होंगे प्रसन्न

अगर आप देवों के देव महादेव शिव जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको शिव जी के मंदिर में नीलकंठ का पंख अर्पित करना चाहिए। आपका काम हो जाएगा।

घर में आएगी खुशहाली

अपने घर में खुशहाली एवं समृद्धि के लिए आपको अपने घर में नीलकंठ का पंख रखना चाहिए। जल्द ही आपको इस उपाय का सकारात्मक रिजल्ट नजर आ जाएगा।

बुरी नजर से निजात

परिवार के सदस्य को अगर बुरी नजर लग गई है, तो इसके लिए उस व्यक्ति के ऊपर से सात बार नीलकंठ का पंख उतारना है और इस पंख को तकिए के नीचे सात दिन तक रखकर सोना है।

व्यापार में होगा लाभ

जो जातक अपने धन की तिजोरी नीलकंठ का पंख रखते हैं, तो इससे उनकी दौलत में बेतहाशा वृद्धि होगी। व्यापार में भी आपको खूब लाभ होगा। कोई नुकसान नहीं होगा।

जल्द होगा विवाह

नीलकंठ के पंख के उपाय के अलावा नीलकंठ का दिखना भी किसी सौभाग्यशाली से कम नहीं माना जाता। यह इस बात की ओर भी इशारा करता है कि जल्द आपका विवाह हो जाएगा।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com