आपने अक्सर देखा होगा कि काली और लाल चीटियां एक लाइन में इधर से उधर से चक्कर लगाते हुए अपने बिल में वापस चली जाती है। धार्मिक दृष्टि से इनका विशेष महत्व होता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपके घर में अगर चीटियां आ रही है, तो इसे शुभ माना जाएगा या अशुभ? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर आपके घर में काली चीटियां आ रही है, तो इसका मतलब है कि आपको जल्द कोई खुशखबरी मिलने वाली है। आपके बिगड़े काम जल्द ही बन जाएंगे।
बिगड़े काम बनने के साथ-साथ आपकी फूटी किस्मत चमक सकती है। आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। परिवार के सदस्यों की आय भी बढ़ सकती है।
घर में काली चीटियां कतार बनाकर आने का अर्थ है कि जल्द नौकरी में आपका प्रमोशन हो सकता है। घर में रखी धन की तिजोरी कभी खाली नहीं होगी।
धन की तिजोरी खाली न होने के साथ-साथ घर में समृद्धि आ सकती है। लंबे समय से अटका धन मिलने की पूरी-पूरी संभावना है। कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है।
घर में लाल चीटियों का आना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। यह अशुभता का प्रतीक होती है। घर में लाल चीटियां आने का मतलब है कि आप परेशानियों में घिरे रहेंगे।
परेशानियों में घिरने के साथ-साथ आपको कर्ज की समस्या से कभी मुक्ति नहीं मिल सकती। परिवार के सदस्यों की आय भी कम हो सकती है। धन की तिजोरी खाली हो सकती है।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com