घर में शालिग्राम रखने के बाद न करें ये गलतियां, हो जाएंगे परेशान


By Ashish Mishra09, Nov 2024 11:27 AMjagran.com

घर में शालिग्राम रखना

अक्सर लोग पूजा-पाठ करने के लिए घर में शालिग्राम को स्थापित करते हैं। आइए जानते हैं कि घर में शालिग्राम को रखने के बाद कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?

पूजा-पाठ करना

अक्सर लोग रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और साधक को आशीर्वाद देते हैं।

इन गलतियों को करने से बचें

अगर आप भी घर में शालिग्राम भगवान को स्थापित किए हैं, तो इन गलतियों को करने से बचें। इन कामों को करने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

घर में गंदगी न फैलाएं

घर में शालिग्राम को स्थापित करने के बाद गंदगी न फैलाएं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है और आपके जीवन में संकट आने लगेगा।

अक्षत चढ़ाने से बचें

भगवान शालिग्राम की पूजा में कभी भी अक्षत का उपयोग नहीं करना चाहिए। हालांकि, चावल को हल्दी से रंगने के बाद अर्पित कर सकते हैं।

एक से ज्यादा शालिग्राम न रखें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में एक से ज्यादा शालिग्राम रखना अशुभ होता है। इससे घर में वास्तु दोष और जीवन में कंगाली आ सकती है।

शालिग्राम को भोग लगाएं

रोजाना सुबह स्नान करने के बाद शालिग्राम की पूजा करें। इस दौरान उन्हें पंचामृत से स्नान और भोग लगाने के बाद घी का दीपक जलाएं।

मंत्र का जप करें

भगवान शालिग्राम की पूजा करते समय ओम नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात् मंत्र का जप करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ