दूसरों को कभी न बताएं ये 5 बातें, बिगड़ सकते हैं काम


By Ashish Mishra22, Dec 2024 02:00 PMjagran.com

दूसरों को बातें बताना

कई लोग दूसरे लोगों को सारी बातें बता देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन बातों को दूसरे लोगों के साथ शेयर नहीं करना चाहिए?

आचार्य चाणक्य

चाणक्य के अनुसार, कई बातें ऐसी होती हैं, जिसे दूसरों के साथ साझा करने से बचना चाहिए। अगर आप इन बातों को शेयर करते हैं, तो सामने वाला इसके फायदे उठा सकता है।

दूसरों को न बताएं ये बातें

कई बातें ऐसी होती हैं, जिसे दूसरों के साथ शेयर करने पर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, आपको धन हानि भी हो सकती है।

धन की कमी के बारे में न बताएं

आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को धन नष्ट होने के बारे में किसी से भी नहीं बताना चाहिए। क्योंकि लोग आपकी की कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं।

घर के झगड़े

अगर आपके घर में झगड़े हो रहे हैं, तो इस बात को किसी दूसरे के साथ शेयर न करें। अगर आप झगड़े के बारे में बताएंगे, तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मानसिक दुख के बारे में न बताएं

अगर आप किसी भी तरह के मानसिक दुख का सामना कर रहे हैं, तो इसके बारे में किसी दूसरे को न बताएं। क्योंकि आपके दुख को जानकर लोग पीठ पीछे मजाक बना सकते हैं।

अपमान के बारे में न बताएं

अगर आप किसी के द्वारा अपमानित हो गए हैं, तो इसकी जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति को न दें। इस समय में लोग आपको मजाक बना सकते हैं।

गलत भोजन के बारे में न बताएं

अगर आप कभी भूलकर गलत भोजन कर लिए हैं, जिसका धर्म इजाजत नहीं देता है। ऐसी बात को किसी दूसरे के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।

पढ़ते रहें

किसी दूसरे को न बताने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ