कुबेर जी को प्रिय है यह मूलांक, बनते हैं अकूत संपत्ति के मालिक


By Farhan Khan18, Feb 2025 09:00 PMjagran.com

मूलांक से जान सकते हैं व्यक्ति का भविष्य

अंक ज्योतिष शास्त्र के जरिए व्यक्ति का स्वभाव, चरित्र, करियर और भविष्य का सटीक अनुमान लगाया जा सकता है। मूलांक 1 से लेकर 9 तक होते हैं।

कुबेर जी का प्रिय मूलांक

आज हम आपको कुबेर जी के प्रिय मूलांक के बारे में बताएंगे, जो कुबेर जी की कृपा से आगे चलकर अकूत संपत्ति के मालिक बनते हैं।

मूलांक 07

मूलांक 07 को कुबेर देव का प्रिय मूलांक माना गया है। जिस किसी जातक का जन्म 7, 16 या फिर 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 माना जाता है।

आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोग

ये जातक जल्दी से किसी की बातों में नहीं आते। यह लोग आध्यात्मिक प्रवृत्ति के भी होते हैं और अपना ज्यादातर समय भगवान की आराधना में बिताना पसंद करते हैं।

होते हैं निडर

मूलांक 7 के जातक काफी निडर होते हैं। यह किसी के सामने भी अपनी बात कहने से नहीं हिचकिचाते। हमेशा सच बोलते हैं।

कुबेर जी की होती है विशेष कृपा

इस मूलांक के जातकों पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा बरसती है, जिस कारण इन्हें पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

होते हैं स्वतंत्र विचार

मूलांक 7 के जातक स्वतंत्र विचार के होते हैं। या जातक कभी भी शांत नहीं बैठते और यह समय इनके दिमाग में कोई-न-कोई बात चलती रहती है।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com