Putrada Ekadashi पर भगवान विष्णु को लगाएं इन 3 चीजों का भोग


By Ashish Mishra06, Jan 2025 12:08 PMjagran.com

पुत्रदा एकादशी 2025

सनातन धर्म में पुत्रदा एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि पुत्रदा एकादशी पर विष्णु जी को क्या भोग लगाने चाहिए?

पुत्रदा एकादशी कब है?

पंचांग के अनुसार, पौष माह में पुत्रदा एकादशी 09 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पुत्रदा एकादशी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, पुत्रदा एकादशी की शुरुआत 09 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 10 जनवरी को सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर होगा।

भगवान विष्णु को भोग लगाएं

पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करना बेहद शुभ होता है। इस दौरान भगवान विष्णु को भोग लगाएं। इससे भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

पंजीरी का भोग लगाएं

पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु को पंचीरी का भोग लगाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

केसर की खीर का भोग

भगवान विष्णु को यह भोग बेहद प्रिय है। उस चढ़ाने भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और मोनकामना पूरी होती है।

पंचामृत का भोग लगाएं

पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगाने से जीवन में खुशहाली आती है। इसके साथ ही, बाधाओं से छुटकारा मिलता है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु को इन चीजों का भोग लगाने से साधक की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा, धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

देवी-देवताओं को भोग लगाने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ