पान के पत्ते से करें ये उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी


By Ashish Mishra07, Nov 2024 10:00 PMjagran.com

धन की कमी

अक्सर लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। इसे दूर करने के लिए उपाय करें। आइए जानते हैं कि पान के पत्ते से कौन से उपाय करने से आर्थिक तंगी दूर होती है?

ज्योतिष शास्त्र

शास्त्रों में धन प्राप्ति के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

पान के पत्ते के उपाय

आर्थिक तंगी का सामना करने वाले लोगों को पान के पत्ते से उपाय करना चाहिए। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।

तिजोरी में रखें पान का पत्ता

एक पान के पत्ते में सुपारी, एक चुटकी हल्दी और अक्षत रखकर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन लाभ होता है।

मां लक्ष्मी को पान चढ़ाएं

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को 7 दिन तक मां लक्ष्मी को पान का पत्ता अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

पान के पत्ते के साथ कपूर जलाएं

वास्तु के अनुसार, पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाने से धन की कमी दूर होती है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

पान के पत्ते से इन उपायों को करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। इसके अलावा, धन का आवागमन होने लगता है और व्यापार में लाभ होता है।

कार्य में मिलती है सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो पान के पत्ते पर सरसों का तेल लगाकर देवी जी को अर्पित करें। ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलती है।

पढ़ते रहें

धन लाभ के उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ