सनातन धर्म में पौष पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है। आइए जानते हैं कि पौष पूर्णिमा पर कौन से उपाय करने से कंगाली नहीं आती है?
पंचांग के अनुसार, साल 2025 में पौष पूर्णिमा 13 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन की कमी नहीं होती है।
पंचांग के अनुसार, पौष पूर्णिमा की शुरुआत 13 जनवरी को दोपहर 05 बजकर 03 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 14 जनवरी को रात्रि 03 बजकर 56 मिनट पर होगा।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे पौष पूर्णिमा पर करना बेहद शुभ होता है। इससे जीवन में खुशियों का आगमन होने लगता है और किस्मत चमकने लगती है।
धन की कमी का सामना करने वाले साधकों को पौष पूर्णिमा पर लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाना चाहिए। इससे तिजोरी में धन की कमी नहीं होती है।
पौष पूर्णिमा पर तुलसी के पौधे पर कच्चे दूध से अर्घ्य देना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
पौष पूर्णिमा पर भगवान शिव की पूजा करते समय दूध से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।
पौष पूर्णिमा पर इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है। इसके साथ ही, धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
कंगाली दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ