अंक ज्योतिष में हर एक अंक का अपना एक विशेष महत्व माना गया है। आज हम आपको ऐसे 3 अंकों के बारे में बताएंगे, जो बादशाह वाली लाइफ जीते हैं। आइए इन अंकों के बारे में जानें।
हम आपको 4, 3 और 22 अंक के बारे में बता रहे हैं। जिन लोगों का जन्म इन अंकों के दौरान होता है, उन्हें सभी ऐशो-आराम मिलते हैं। इनका मूलांक 04 होता है।
इन अंकों में जन्मे लोगों की खासियत होती है कि इन पर आसानी से भरोसा किया जा सकता है। ये हमेशा अपने परिवार और दोस्तों की मदद के लिए तैयार रहते हैं।
इस प्रकार के लोग अपनी जिंदगी सुख सुविधाओं के साथ गुजारते हैं। मेहनत के दाम पर ये सब कुछ हासिल करते हैं और बादशाहों वाली जिंदगी जीते हैं।
यह जातक कड़ी मेहनत करने वाले होते हैं और हर परिस्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मुश्किलें इनके सामने झुक जाती है।
हालांकि ये जातक थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते हैं। अपनी जिद की वजह से ये लोग कई बार मुसीबत में भी पड़ जाते हैं। यह इनका एक नेगेटिव पॉइंट है।
इन्हें अपना सम्मान बहुत प्यार होता है। यह किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते। ऐसे लोग सच को सच और झूठ को झूठ कहने से जरा भी नहीं हिचकते।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com