अक्सर लोग घर में पेड़-पौधे लगाना पसंद करते हैं। इससे आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है। आइए जानते हैं कि घर में शमी का पौधा लगाने से क्या होता है?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। घर में पौधों को लगाते समय भी वास्तु का विशेष ध्यान देना चाहिए।
वास्तु के अनुसार, घर में शमी का पौधा लगाना शुभ होता है। इसे लगाने से कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।
घर में शमी का पौधा लगाने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और साधक को आशीर्वाद देते हैं। इसके अलावा, शनि देव की भी कृपा प्राप्त होती है।
अगर आप कुंडली में ग्रहों के अशुभ प्रभाव का सामना कर रहे हैं, तो घर में शमी का पौधा जरूर लगाएं। इसे ग्रह दोष दूर होने लगते हैं।
शादी में देरी होने पर घर में शमी का पौधा लगाना चाहिए। इससे विवाह में आने वाली बाधा से छुटकारा मिलता है और रिश्ते भी मजबूत होते हैं।
शिवलिंग पर शमी का पत्ता चढ़ाने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन लाभ होता है।
वास्तु के अनुसार, शमी के पौधे को घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। इसे घर की बालकनी या छत पर लगा सकते हैं। वहीं, इसे दक्षिण दिशा में लगाना बेहद शुभ होता है।
घर में पेड़-पौधे लगाने के फायदे को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ