Pausha Putrada Ekadashi कब है? जानें व्रत रखने के फायदे


By Ashish Mishra03, Jan 2025 01:41 PMjagran.com

पुत्रदा एकादशी 2025

सनातन धर्म में पुत्रदा एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि पौष में पुत्रदा एकादशी कब है?

पुत्रदा एकादशी कब है?

पंचांग के अनुसार, पौष माह में पुत्रदा एकादशी 09 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा-पाठ करने से कई फायदे होते हैं।

पुत्रदा एकादशी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, पुत्रदा एकादशी की शुरुआत 09 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 10 जनवरी को सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर होगा।

पुत्रदा एकादशी व्रत रखने के फायदे

इस एकादशी पर व्रत रखने से साधक को पुत्र की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

मानसिक कष्ट से छुटकारा

अगर आप मानसिक या शारीरिक कष्ट का सामना कर रहे हैं, तो पुत्रदा एकादशी का व्रत रखें। इससे सारे कष्ट दूर होने लगते हैं।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

पुत्रदा एकादशी पर पीपल के पेड़ की पूजा करें। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इससे भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

तुलसी के पास दीपक जलाएं

पुत्रदा एकादशी पर तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। इससे साधक के जीवन सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और व्यापार में तरक्की होती है।

पढ़ते रहें

सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ