सुबह करें ये 3 काम, कभी नहीं आएगी कंगाली


By Ashish Mishra03, Jan 2025 12:51 PMjagran.com

सुबह उठना

रोजाना सुबह समय से उठना चाहिए। इससे शरीर को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। आइए जानते हैं कि सुबह किन कामों को करने से कंगाली नहीं आती है?

धन की कमी

अक्सर लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को सुबह उठकर कई काम करने चाहिए। इससे धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

सुबह क्या करें?

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे सुबह करना बेहद शुभ माना जाता है। इन कामों को करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

गाय को प्रणाम करें

हिंदू धर्म में गाय की पूजा करने का विधान है। रोजाना सुबह उठने के बाद गाय को प्रणाम करना चाहिए। ऐसा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

सूर्य देव को जल अर्पित करें

सुबह स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें सिंदूर डालकर सूर्य देव को अर्पित करें। ऐसा करने से रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

घी का दीपक जलाएं

रोज सुबह स्नान करने के बाद घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और धन की कमी दूर होती है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

सुबह उठकर इन कामों को करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, कारोबार में वृद्धि होती है।

कार्य में मिलेगी सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो रोज सुबह इन कामों को जरूर करें। इससे जल्द सफलता मिलती है।

पढ़ते रहें

धन की कमी को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ