आचार्य चाणक्य को दुनियाभर में तीव्र बुद्धि, अर्थशास्त्री, कुशल राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ के तौर पर जाना जाता है।
जीवन को खुशहाल और सफल बनाने, समाज में पद-प्रतिष्ठा दिलाने आदि में चाणक्य की नीतियां बहुत काम आती है।
आज हम आपको बताएंगे कि चाणक्य के अनुसार कौन-से लोग बेहद लकी होते हैं? आइए इन लोगों के बारे में जानें।
आचार्य चाणक्य के मुताबिक, जो पुत्र अपने पिता की आज्ञा मानता है, वह पिता बहुत ही भाग्यशाली होता है।
इन लोगों के बारे में कहा जाता है कि इनके लिए पृथ्वी पर ही स्वर्ग होता है। ये बेहद ईमानदार होते हैं।
जिस पति को बात मानने वाली पत्नी मिल जाती है, तो ऐसे लोग बड़े किस्मत वाले होते हैं।
वहीं ईश्वर की ओर से मिले हुए धन में जो व्यक्ति संतुष्ट रहता है, उसके लिए पृथ्वी ही स्वर्ग के बराबर हो जाता है।
ऐसे लोगों को जीवन में कभी भी दुखों का सामना नहीं करना पड़ता है। हमेशा खुशहाल रहते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com