जीवन में हर व्यक्ति अमीर बनना चाहता है, लेकिन कई बार मेहनत करने के बावजूद व्यक्ति अमीर नहीं बन पाता। वहीं, शास्त्रों में अमीरी से जुड़े कुछ संकेत भी निहित है।
आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जो व्यक्ति को करोड़पति बनने से पहले मिलते हैं। आइए इन संकेतों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
शंख की आवाज सुनाई देना भी व्यक्ति के करोड़पति होने की निशानी है। अगर आपको भी यह आवाज सुनाई दी है, तो मुबारक हो आपके दिन बदलने वाले हैं।
गन्ने और धन का गहरा कनेक्शन माना जाता है। जिन जातकों को सुबह-सुबह गन्ना दिखाई देता है। उनकी किस्मत का सितारा धीरे-धीरे चमकने लगता है।
अगर आपको कोई झाड़ू लगाता हुआ दिख रहा है, तो यह बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इस संकेत का अर्थ है कि जल्द आपके घर में धन का आगमन होने वाला है।
जिन लोगों को सपने में उल्लू नजर आया है। उन लोगों की तिजोरी पैसों से भरने वाली है। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। परिवार के सदस्यों की आय बढ़ने वाली है।
अगर आपको अचानक से हरी-भरी चीजें नजर आ रही है, तो यह संकेत बता रहा है कि मां लक्ष्मी की आपके ऊपर कृपा बरसने वाली है। आप जल्द करोड़पति बनने वाली है।
अगर आप घर से किसी काम के लिए बाहर जा रहे हो और नेवला आपका रास्ता कट जाए, तो यह भी धन प्राप्ति का शुभ संकेत माना जाता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com