सनातन धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व होता है। इस दौरान कई तरह के उपाय किए जाते हैं। आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष में घर के किन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए?
पितृ पक्ष में पितरों को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ किया जाता है। पितरों के प्रसन्न होने से जीवन में आने वाले सारे संकट दूर होने लगते हैं।
पितृ पक्ष में धरती पर पितरों का वास रहता है। इस दौरान घर के कई जगहों पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इन जगहों पर दीपक जलाने से पितृ प्रसन्न होते हैं।
पितृ पक्ष में घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ होता है। शाम के समय दीपक जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। इसके साथ ही, पितृ प्रसन्न होते हैं।
पितृ पक्ष में घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और व्यक्ति तरक्की करता है।
पितृ पक्ष में पितरों की फोटो के पास दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होती है।
पितृ पक्ष में पितरों के लिए सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इसे जलाने से पितृ प्रसन्न होते हैं और परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद देते हैं।
घर के इन जगहों पर दीपक जलाने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा, जीवन में आ रही परेशानियां दूर होने लगती हैं।
पितरों को प्रसन्न करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ