मासिक शिवरात्रि पर करें ये उपाय, भोलेनाथ करेंगे उद्धार


By Ashish Mishra23, Sep 2024 11:57 AMjagran.com

मासिक शिवरात्रि

सनातन धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपाय करने चाहिए?

मासिक शिवरात्रि कब है?

पंंचांग के अनुसार, आश्विन माह में मासिक शिवरात्रि का व्रत 30 सितंबर को रखा जाएगा। इस शिव जी और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त

पंंचांग के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 30 सितंबर को सुबह 06 बजकर 36 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 01 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 09 मिनट पर होगा।

मासिक शिवरात्रि पूजा मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, मासिक शिवरात्रि पर पूजा के लिए मुहूर्त 30 सितंबर को रात्रि 11 बजकर 52 से 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

शिव जी का अभिषेक करें

मासिक शिवरात्रि के दिन गंगाजल में शहद मिलाकर शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से साधक के ऊपर शिव जी कृपा बनी रहती है।

घी का दीपक जलाएं

मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते समय घी का दीपक जलाएं। इससे कर्ज की समस्या दूर होने लगती है और धन लाभ होता है।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप

मासिक शिवरात्रि पर ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।

परेशानियों से छुटकारा

मासिक शिवरात्रि पर इन उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, कार्य में सफलता मिलती है।

पढ़ते रहें

शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ