ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव को प्रकृति और हरियाली से खास लगाव है और वह हरी भरी जगहों पर वास करते हैं। इसलिए घर पर शिवजी को प्रिय कुछ पौधे लगाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और साथ ही पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। जानें किन पौधों को घर पर लगाकर शिवजी को प्रसन्न किया जाता है।
भगवान शिव को खुश करने के लिए अपने घर पर तुलसी, बेल या शमी का पौधा लगाएं। आप चाहे तो तीनों को भी लगा सकते हैं। इन पौधों को घर पर लगाने से घर में पॉजिटिविटी बढ़ती है।
घर पर तुलसी का पौधा लगाने से घर में नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। साथ ही इसे घर में लगाने से घरवालों की और आपकी सेहत अच्छी होती है।
भगवान शिव को बेलपत्र सबसे प्रिय है। इसलिए इसे शिवरात्री या शिवजी की पूजा के लिए चढ़ाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि बेलपत्र चढ़ाने से सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं।
घर पर शमी का पौधा लगाने से घर में शांति और समृद्धि बढ़ती है। ऐसा माना जाता है कि यह पौधा घर में वास्तु दोष को कम करता है।
इन पौधों को घर में नॉर्थ-ईस्ट कोने में लगाएं। घर की इस दिशा को बेहद शुभ माना जाता है। तुलसी, शमी और बेल के पौधों को इस दिशा में लगाकर भगवान शिव को प्रसन्न करें।
इन पौधों को लगाकर उनकी नियमित पूजा करें। ऐसा कहा जाता है कि रोजाना घर के पौधों की पूजा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है।
इन पौधों को घर पर लाने के बाद इनकी सही देखभाल करना बहुत जरूरी है। इससे न केवल पौधे अच्छे से उगेंगे, बल्कि इससे शिवजी प्रसन्न रहते हैं।
यह खबर केवल सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इस तरह की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए jagran.com पर क्लिक करें।