घर में सुख और समृद्धि के लिए हिंदू धर्म में निहित नियमों को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है। नियम फॉलो न करने से उस घर में हमेशा नकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।
आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसे घर के मेन डोर पर लगाने से आपकी किस्मत का पासा पलट सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
आपको घर में घर के मेन गेट पर गणेश जी की मूर्ति लगानी चाहिए। इससे आपके परिवार के ऊपर जितनी भी परेशानी होंगी। सभी परेशानियों का खात्मा हो सकता है।
परेशानियों का खात्मा होने के साथ-साथ सदस्यों की आय भी धीरे-धीरे भी बढ़ने लगती है। आपके परिवार के दिन भी बदल सकते हैं। घर में धन का आगमन हो सकता है।
घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति लगाने के लिए दिशा का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए आपको उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा शुभ मानी जाती है।
उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में गणेश जी आपसे प्रसन्न हो सकते हैं और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं।
जब भी आप घर में मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति लगाएं, तो इस बात का ध्यान रखें कि गणेश जी का मुख अंदर की तरफ होना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
गणेश जी की मूर्ति का मुख घर के अंदर होने का मतलब है कि आपके घर में रखी धन की तिजोरी पैसे से भरी रहेगी। इसके अलावा आपको कर्ज की समस्या से भी मुक्ति मिल सकती है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com