सनातन धर्म में रथ सप्तमी का विशेष महत्व होता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि रथ सप्तमी कब है?
पंचांग के अनुसार, इस साल 04 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।
पंचांग के अनुसार, रथ सप्तमी तिथि की शुरुआत 04 फरवरी को सुबह 04 बजकर 37 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 05 फरवरी को देर रात 02 बजकर 30 मिनट पर होगा।
इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, साधक के जीवन में सुख-शांति आती है और स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने के बाद सूर्य देव को प्रणाम करें। इसके बाद घर की साफ-सफाई करने के बाद पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें। इस दौरान सूर्य को जल का अर्घ्य दें।
इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में सूर्य देव की पूजा करने से सुखों की प्राप्ति होती है।
रथ सप्तमी पर ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य: या ॐ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें। इससे सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
रथ सप्तमी पर सूर्य देव और भगवान विष्णु की पूजा करने से कारक्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, धन से जुड़ी परेशानियां भी दूर होने लगती हैं।
सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ