जो लोग शनि देव की पूजा करते हैं, उनके जीवन में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को शनि देव की पूजा जरूर करनी चाहिए?
जिन लोगों पर शनि देव की कृपा रहती है, उन्हें मनमुताबिक सफलता मिलती है। ऐसे लोगों को जीवन में सुखों की प्राप्ति होती है।
कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें शनि देव की पूजा करना चाहिए। अगर पूजा नहीं करते हैं, तो आप शनि दोष का शिकार हो सकते हैं।
जो लोग शनि की महादशा का सामना कर रहे हैं, उन्हें शनि देव की पूजा करनी चाहिए। इससे कष्ट दूर होने लगते हैं। अगर आप पूजा नहीं करते हैं, तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
जो जातक शनि की ढैय्या का सामना कर रहे हैं, उन्हें शनि देव की पूजा करनी चाहिए। इससे दोष कम होने लगता है और शनि देव की कृपा बनी रहती है।
अगर आपकी कुंडली में शनि देव चतुर्थ भाव में हैं, तो आपको कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में शनि देव की पूजा करनी चाहिए।
अगर आपकी कुंडली में शनि की साढ़े साती चल रही है, तो शनि देव की पूजा करें। अगर आप पूजा नहीं करते हैं, तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
हालांकि, शनि की राशि यानी मकर, कुंभ, तुला एवं मीन के जातकों को परेशानी कम होती है। शनि के चतुर्थ भाव में होने पर जरूर पूजा करें।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ