Bada Mangal पर करें इस स्तोत्र का पाठ, दूर होगी धन से जुड़ी समस्याएं


By Ashish Mishra13, May 2025 11:00 AMjagran.com

Bada Mangal 2025

सनातन धर्म में बड़ा मंगल का विशेष महत्व होता है। इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा होती है। आइए जानते हैं कि बड़ा मंगल पर किस स्तोत्र का पाठ करना चाहिए?

बड़ा मंगल की शुरुआत

पंचांग के अनुसार, आज यानी 13 मई 2025 को ज्येष्ठ माह का पहले बड़ा मंगल है। इसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है।

हनुमान जी की पूजा करें

बड़ा मंगल पर हनुमान जी की पूजा करना शुभ होता है। इससे जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं और तरक्की के योग बनते हैं।

ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ

बड़ा मंगल पर पूजा करते समय ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इससे हनुमान जी का आशीर्वाद मिलता है।

बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं

बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करते समय बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा, गुड़ और चना चढ़ाने से स्वास्थ्य लाभ होता है।

मंत्र का जाप करें

बजरंगबली की पूजा करते समय ऊं हनु हनुमते नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से करियर में सफलता मिलती है।

इन चीजों का दान करें

बड़ा मंगल के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को लाल मसूर की दाल, लाल वस्त्र, सिंदूर और गुड़ का दान करना चाहिए। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

संकट से छुटकारा

बड़ा मंगल पर हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं। इसके साथ ही, सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ