सनातन धर्म में मिथुन संक्रांति का विशेष महत्व होता है। इस दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करते हैं। आइए जानते हैं कि मिथुन संक्रांति पर कौन से उपाय करने से कार्य में सफलता मिलती है?
पंचांग के अनुसार, 15 जून 2025 को मिथुन संक्रांति बनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
ज्योतिषियों के अनुसार, 15 जून 2025 को सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन उपाय करने से जीवन में कामयाबी मिलती है।
मिथुन संक्रांति के दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। इससे सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है और तरक्की के योग बनते हैं।
मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा करते समय ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से साधक की मनोकामना पूरी होती है।
मकर संक्रांति के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करना चाहिए। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
इस दिन तिल का दान करना शुभ होता है। इसे दान करने से शनि दोष और राहु-केतु के अशुभ प्रभाव दूर होने लगते हैं। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा करें। इससे कार्य में सफलता मिलती है।
कार्य में सफल होने के उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ