शनि देव की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय, संकट होंगे दूर


By Ashish Mishra01, Feb 2025 06:00 AMjagran.com

शनिवार का दिन

यह दिन शनि देव को समर्पित रहता है। शनिवार को दिन शनि की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन शनि देव की कृपा पाने के लिए क्या करना चाहिए?

शनि देव को प्रसन्न करना

शनिवार को पूजा-पाठ करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। इससे साधक के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं और सुख-शांति बनी रहती है।

शनि देव की कृपा पाने के लिए क्या करें?

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे शनिवार के दिन करना शुभ होता है। इन कामों को करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और साधक के ऊपर कृपा बरसाते हैं।

गंगाजल से स्नान करें

शनिवार के दिन पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना शुभ होता है। इसके साथ ही, गंगाजल में तिल डालकर शिव जी का अभिषेक करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ होता है। इस दौरान जल में काले तिल मिलाकर पेड़ पर अर्पित करना चाहिए। इसके बाद पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें।

सरसों के तेल का दीपक जलाएं

शनिवार को पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। इसे जलाने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं।

इन चीजों का दान करें

शनिवार के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को चमड़े के चप्पल, जूते, काले तिल, उड़द की दाल, छाता, टोपी आदि चीजों का दान करना चाहिए। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं।

मंत्र का जाप करें

शनिवार को पूजा करते समय ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः या ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ