Saphala Ekadashi कब है? जानें डेट और शुभ मुहूर्त


By Ashish Mishra13, Dec 2024 06:00 AMjagran.com

सफला एकादशी 2024

सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि सफला एकादशी कब है?

सफला एकादशी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार सफलता एकादशी 25 दिसंबर को मनाई जाएगी। साधक 26 दिसंबर इस व्रत रख सकते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से परेशानियां दूर होती हैं।

सफला एकादशी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, सफला एकादशी की शुरुआत 25 दिसंबर को रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 27 दिसंबर को रात 12 बजकर 43 मिनट पर होगा।

पारण के लिए मुहूर्त

सफला एकादशी के व्रत का पारण 27 नवंबर को सुबह 07 बजकर 12 मिनट से लेकर 09 बजकर 16 मिनट तक कर सकते हैं। इस दौरान ब्राह्मणों को अन्न दान करना शुभ होता है।

सफला एकादशी पूजा-विधि

इस दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें। इस दौरान सात्विक चीजों को खाना चाहिए और ब्रह्मचर्य का पालन करें।

सुकर्मा योग का निर्माण

सफला एकादशी पर सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का समापन रात 10 बजकर 24 मिनट पर होगा। इस योग में पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है।

शालिग्राम की पूजा करें

सफला एकादशी पर भगवान शालिग्राम और मां तुलसी की पूजा करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधा दूर होने लगती है और वैवाहिक जीवन मधुर होता है।

केले के पेड़ पर जल अर्पित करें

सफला एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा के दौरान केले के पेड़ पर जल में हल्दी मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ