सुबह इन 4 चीजों का दिखना माना जाता है शुभ


By Mahak Singh10, Jan 2023 06:24 PMjagran.com

दिन की शुरुआत

माना जाता है कि अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन खुशी से बीत जाता है।

शुभ

आइए जानते हैं कि सुबह किन चीजों को दिखना शुभ माना जाता है।

सफेद फूल

प्रात: काल यदि आपको सफेद फूल, शंख, श्रीफल या हाथी दिखाई दे तो यह शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आप पर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा है।

झाडू

अगर आप सुबह के समय किसी महिला या किसी व्यक्ति को झाडू लगाते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपका कोई बड़ा काम जल्द ही पूरा होने वाला है।

मंदिर

अगर सुबह उठते ही आपको मंदिर या घर में घंटियों की आवाज सुनाई दे, तो समझ जाइए कि आपको जल्द ही कोई खुशखबरी मिलने वाली है।

दूध, दही

सुबह दूध, दही जैसी चीजें देखने का मतलब है कि आपका भाग्य चमकने वाला है।