आज हम आपको ब्रह्म मुहूर्त से जुड़े कुछ ऐसे सपनों के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिन्हें देखने से व्यक्ति मालामाल हो सकता है। आइए इन सपनों के बारे में विस्तार से जानें।
अगर किसी व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त में भगवान की पूजा-अर्चना करने का सपना आता है, तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है।
इस सपने का अर्थ है कि ईश्वर आपकी आराधना से काफी खुश हैं। साथ ही यह सपना घर में समृद्धि के आगमन की ओर भी इशारा करता है।
इसी के साथ ब्रह्म मुहूर्त में सपने में पानी का घड़ा देखना भी एक अच्छा सपना माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको धन लाभ होने वाला है।
अगर ब्रह्म मुहूर्त में किसी व्यक्ति को सपने में कमल का फूल दिखाई देता है, तो इसका अर्थ है कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी हुई है।
अगर कोई व्यक्ति ब्रह्म मुहूर्त में सपने में भारी बारिश होते हुए देखता है, तो यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है।
स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि इस सपने के आने से यह संकेत मिलता है कि जल्द ही आपके जीवन से सभी प्रकार के दुख खत्म होने वाले हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com