बोलेंगे झूठ तो शनिदेव होंगे नाराज और देंगे सजा


By Farhan Khan10, Dec 2024 11:50 AMjagran.com

झूठ बोलना

आमतौर पर हम छोटी-छोटी बातों पर बेहद आसानी से झूठ बोल लेते हैं और जिसका हमें एहसास तक नहीं होता कि हमने यह गलत किया।

शनिदेव होते हैं नाराज

वहीं शनिदेव झूठ बोलने वालों को पसंद नहीं करते। झूठ बोलने वाले शनिदेव की नजरों में गिर जाते है और ऐसे लोगों पर अपनी कृपा तक नहीं बरसाते।

झूठ बोलने वालों को मिलती है यह सजा

आज हम आपको बताएंगे कि झूठ बोलने पर शनिदेव क्या भयंकर सजा देते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

कठोर से कठोर दंड

शनि देव ऐसे लोगों को कठोर से कठोर दंड देते हैं। शनि देव ऐसे लोगों पर नजर गड़ाए रखते हैं। वक्त आने पर सजा देते हैं।

जीवनभर रहेंगे परेशान

शनि देव इन लोगों को ऐसी सजा देते हैं कि वो सालों याद रखते हैं। इस तरह के लोग जीवनभर परेशान ही रहते हैं।

नहीं होती तरक्की

इस तरह के लोगों की तरक्की नहीं होती। परिवार के सदस्यों के बीच भी मनमुटाव बना रहता है। गृह क्लेश जैसी स्थिति बनने लगती है।

काम बनते-बनते बिगड़ना

शनि देव ऐसे लोगों पर कभी अपनी कृपा नहीं बरसाते। शनिदेव की नाराजगी के चलते इनके काम बनते बनते बिगड़ने लगते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com