सनातन धर्म में भगवान की पूजा का खास महत्व बताया गया है। इसके चलते सभी आस्थावान लोग सुबह-शाम अगरबत्ती जलाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि पूजा में अगरबत्ती जलानी चाहिए या नहीं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
धार्मिक विद्वानों के मुताबिक, अगर आप पूजा में अगरबत्ती जलाते हैं, तो ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।
परिवार पर किसी प्रकार की आपत्ति नहीं आती। परिवार के सदस्यों की आय में बढ़ोतरी होती है।
अगर आप 4 अगरबत्ती जलाते हैं, तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता और बुरी शक्तियां दूर भागती हैं।
ज्योतिष शास्त्रियों के मुताबिक, अगर आप पूजा पाठ में अगरबत्ती का इस्तेमाल करते हैं, तो टूटी हुई और गीली अगरबत्ती न हो।
अगरबत्ती जलाने के बाद उसे धूप मारकर बुझाना नहीं चाहिए। सुगंधित अगरबत्ती के उपयोग से परिवार पर देवताओं की कृपा बनी रहती है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com