सर्दियों में रोजाना गर्म पानी से नहाने से हो सकते हैं ये नुकसान


By Farhan Khan12, Nov 2025 04:15 PMjagran.com

सर्दियों में गर्म पानी से नहाना

सर्दियों ने अपनी दस्तक दे दी है। इसके चलते लोगों की लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल चुकी है। लोग खानपान में गर्म चीजें शामिल कर रहे हैं। वहीं, अधिकांश लोग गर्म पानी से नहाते हैं।

रोजाना गर्म पानी से नहाने के नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सर्दियों में रोजाना गर्म पानी से नहाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

स्किन पर हो सकती है एलर्जी

अगर आपको रोजाना सर्दियों में गर्म पानी से नहाते हैं, तो इसका सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे स्किन पर एलर्जी और एक्जिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में रोजाना नहाने से बचें।

बाल हो सकते हैं कमजोर

जिन लोगों के बाल पहले से ही कमजोर है। उन लोगों को सर्दियों में रोजाना गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए। इससे आपके बाल और ज्यादा कमजोर हो सकते हैं।

बढ़ सकता है बीपी

जो लोग अक्सर हाई बीपी की समस्या से जूझते रहते हैं। उन लोगों को सर्दियों में रोजाना गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए। इससे आपको हार्ट अटैक तक आ सकता है।

स्किन पर झुर्रियां पड़ना

सर्दियों में रोजाना गर्म पानी से नहाने से आपकी स्किन पर झुर्रियां पड़ सकती है और अगर चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगे, तो इंसान समय से पहले बूढ़ा नजर आने लगता है।

सांस लेने में हो सकती है परेशानी

सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से फेफड़ों में सूजन हो सकती है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है। अगर आप अपने फेफड़ों को निरोग रखना चाहते हैं, तो इसके लिए रोजाना नहाने से बचें।

गुनगुने पानी से नहाएं

शरीर को इन बीमारियों से बचाने के लिए आपको सर्दियों में रोजाना गर्म पानी से नहाने की बजाय हफ्ते में दो से तीन बार नहाना चाहिए। इसके अलावा आपको गुनगुने पानी से नहाना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com