कैसे पता चलेगा कि कोई आपसे ब्रेकअप कर रहा है?


By Ashish Mishra28, Jan 2025 02:40 PMjagran.com

रिश्तों को संजोकर रखना

सभी लोग चाहते हैं, कि वह अपने रिश्तों को संजोकर रखें। लेकिन कई बार रिश्तों में दरार आने लगती है। आइए जानते हैं कि ब्रेकअप होने से पहले कौन से संकेत दिखाई देते हैं?

पार्टनर की इज्जत करना

रिश्तों को बरकरार रखने के लिए पार्टनर की इज्जत करना चाहिए। वहीं, एक-दूसरे को इग्नोर करने से भी बचना चाहिए। इग्नोर करने से रिश्तों में दरार आ सकती है।

ब्रेकअप से पहले दिखने वाले संकेत

रिश्तों में ब्रेकअप होने से पहले कई संकेत दिखाई देते हैं। इन संकेतों के दिखते ही सावधान हो जाना चाहिए। ये रिश्तों के टूटने के संकेत हो सकते हैं।

पर्याप्त समय न मिलना

रिश्तों को बरकरार रखने के लिए समय देना बेहद जरूर होता है। अगर आपको पार्टनर से पर्याप्त समय नहीं मिल रहा है, तो समझ जाइए कि आपको ब्रेकअप होने वाला है।

बातचीत का तर्क-वितर्क में बदलना

रिश्तों को मजबूत रखने के लिए पार्टनर के बातचीत करना जरूरी होता है। वहीं, अगर बातचीत तर्क-वितर्क में बदल जाए तो समझ जाइए कि रिश्ता टूट सकता है।

पार्टनर का चिड़चिड़ा होना

कई बार पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर झगड़े होने लगते हैं। वहीं, अगर पार्टनर के अंदर चिड़चिड़ापन आ रहा है, तो यह ब्रेकअप होने का संकेत हो सकता है।

पार्टनर का वफादार न होना

रिश्ते हमेशा वफादारी पर टिके होते हैं। यह मुश्किल समय में भी रिश्तों को बरकरार रखता है। वहीं, पार्टनर के बीच वफदारी खत्म होने पर रिश्ते टूट सकते हैं।

रिश्ते मजबूत कैसे रखें?

अगर आप अपने रिश्ते को बरकरार रखना चाहते हैं, तो पार्टनर को समय दें और ईमानदारी से रिश्ते निभाएं। इसके अलावा, एक-दूसरे पर भरोसा करना चाहिए।

पढ़ते रहें

रिश्तों को बरकरार रखने की आदतों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ