चांदी से जुड़े ये उपाय करें, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला


By Farhan Khan04, Feb 2025 04:37 PMjagran.com

चांदी से जुड़े उपाय

हिंदू धर्म शास्त्रों में चांदी से जुड़े कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें करने से व्यक्ति की किस्मत खुल सकती है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।

जीवन में आएगी खुशहाली

अगर आप जीवन में खुशहाली चाहते हैं, तो इसके लिए रोजाना सुबह चांदी के बर्तन में केसर घोलकर माथे पर टीका लगाएं। इससे आपका जीवन कष्ट मुक्त हो जाएगा।

कुंडली में चंद्रमा होगा मजबूत

यदि कोई व्यक्ति चांदी का छल्ला धारण करता है, तो ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा मजबूत हो सकता है। आपको भी चांदी का छल्ला पहनना चाहिए।

बिजनेस में होगा लाभ

बिजनेस में लाभ प्राप्त करने के लिए आपकी अपनी जेब में चांदी का बना छोटा सा रखना चाहिए। इससे आपके परिवार में भी प्रेम बना रहेगा।

जीवन में होगी धन की वर्षा

जीवन में धन की वर्षा के लिए चांदी का एक टुकड़ा लें और उसे घर की तिजोरी में रख दें। इससे आपकी तिजोरी हमेशा भरी रहेगी।

परिवार के सदस्य रहेंगे निरोग

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, अगर आप चांदी के गिलास में पानी पीते हैं, तो इससे जीवन में समृद्धि आएगी। वहीं, परिवार के सदस्य भी निरोग रहेंगे।

राहु के प्रकोप से निजात

अगर आप राहु के प्रकोप से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए आपकी चांदी की थाली में भोजन करना चाहिए। इससे राहु का प्रकोप समाप्त हो जाएगा।

जीवन में होगी धन की वर्षा

जीवन में धन की वर्षा के लिए चांदी का एक टुकड़ा लें और उसे घर की तिजोरी में रख दें। इससे आपकी तिजोरी हमेशा भरी रहेगी।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com