सिंदूर हनुमान जी को बेहद प्रिय है। धार्मिक कार्यों में भी सिंदूर का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि सिंदूर से कौन से उपाय करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं?
कई बार पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आने लगती है। ऐसी स्थिति में कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इससे रिश्ते मजबूत बने रहते हैं।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से रिश्तों में खुशियां आने लगती हैं। इसके साथ ही, परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
मंगलवार को पूजा-पाठ करते समय हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करना चाहिए। इस दौरान बूंदी के लड्डू और फल का भोग लगाएं। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
एक कपड़े में सिंदूर बांधकर पति के तकिए के नीचे रख दें। इस उपाय को 7 दिनों तक करने से वैवाहिक रिश्तों में मधुरता आने लगती है।
सरसों के तेल में सिंदूर मिलाकर घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में शांति बनी रहती है।
मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाने से कार्य में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही, हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
सिंदूर के इन उपायों को करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं। इसके साथ ही, पहले से रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं।
उपाय करने के बारे में विस्तार से जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ