हार्ट पेशेंट्स के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। ऐसे में दिल के मरीजों को अपनी डाइट में इन 7 चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।
पालक, मेथी और ब्रोकली जैसे फूड्स में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं, जो दिल को मजबूत बनाते हैं।
हार्ट हेल्थ के लिए सैल्मन और ट्यूना जैसी मछलियां बेहद फायदेमंद होती हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है।
दिल के मरीजों को डाइट में ब्राउन राइस, ओट्स और क्विनोआ जैसी फाइबर भरपूर चीजे शामिल करना चाहिए, जो हृदय रोग का खतरा घटाता है।
रोजाना अखरोट, बादाम और अलसी के बीज खाना बहुत अच्छा है। यह अच्छे फैट्स और प्रोटीन का बेहतर स्रोत हैं।
हार्ट पेशेंट्स के डाइट में ताजे फल जैसे सेब, बेरी और संतरे जरूर शामिल हो। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं और दिल को स्वस्थ रखते हैं।
राजमा, चना और मसूर की दाल प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर होती हैं, हार्ट हेल्थ के लिए बेस्ट है।
स्किम्ड दूध और लो-फैट योगर्ट हृदय पर दबाव डाले बिना कैल्शियम और प्रोटीन प्रदान करते हैं। इन्हें अपने डाइट में शामिल करना न भूलें।
हेल्दी फूड्स से दिल की बीमारियों का खतरा काफी कम होता है। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva