घर की सीढ़ियों के नीचे न रखें ये चीजें, रहेंगे परेशान


By Farhan Khan30, Jul 2025 05:35 PMjagran.com

हिंदू धर्म शास्त्र में निहित नियम

हिंदू धर्म शास्त्र में इंसान के जीवन से संबंधित सभी परेशानियों के बारे में उल्लेख किया गया है। हिंदू शास्त्र के नियमों का पालन करने से जीवन में सुख और शांति का आगमन होता है।

सीढ़ियों के नीचे चीजें रखने की मनाही

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, घर की सीढ़ियों के नीचे कुछ चीजों को रखने की मनाही है। इससे परिवार के सदस्यों को कंगाली का सामना करना पड़ सकता है। आपकी तरक्की रुक सकती है।

न रखें ये चीजें

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किन चीजों को घर की सीढ़ियों के नीचे भूल से भी नहीं रखना चाहिए? आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

जूते-चप्पल न रखें

आपको घर की सीढ़ियों के नीचे कभी भी जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। ऐसा करना बेहद अशुभ माना जाता है। इससे आप धन की समस्या का सामना कर सकते हैं।

कूड़ेदान न रखें

सीढ़ियों के नीचे कूड़ेदान रखना शुभ नहीं माना जाता है। इससे परिवार के सदस्यों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सदस्यों की आय रुक सकती है।

पानी से जुड़ी चीजें न रखें

सीढ़ियों के नीचे पानी से जुड़ी चीजें नहीं रखनी चाहिए। इससे आपके जीवन में वास्तु दोष लग सकता है। वास्तु दोष लगने से आप राजा से रंक बन सकते हैं।

पूजा कक्ष न हो

सीढ़ियों के नीचे कभी पूजा कक्ष नहीं होना चाहिए। यह बेहद अशुभ माना जाता है। इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं और काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं।

घर की सीढ़ियों की दिशा

घर की सीढ़ियों के नीचे चीजें रखने के साथ-साथ आपको इसकी दिशा का भी बोध होना चाहिए। घर की सीढ़ियां उत्तर से पश्चिम दिशा की तरफ होनी चाहिए।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com