फरवरी के दूसरे हफ्ते से इन 2 राशियों की होगी बल्ले बल्ले


By Farhan Khan03, Feb 2025 04:23 PMjagran.com

बुध ग्रह मजबूत होने के फायदे

ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को बुद्धि का कारक माना जाता है। कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होने से जातक को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है।

बुध देव करेंगे राशि परिवर्तन

माघ पूर्णिमा से एक दिन पहले ग्रहों के राजकुमार बुध देव अपनी चाल बदलेंगे। ज्योतिषियों की मानें, तो बुध देव 11 फरवरी को राशि परिवर्तन करेंगे।

इन 2 राशियों की खुल जाएगी किस्मत

बुध देव के राशि परिवर्तन करने से इन 2 राशियों के जातकों की किस्मत खुल सकती है। आइए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानें।  

मकर राशि

ग्रहों के राजकुमार बुध देव के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों को भी लाभ होगा। इस राशि के जातकों पर बुध देव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धन लाभ होगा।

कारोबार में लाभ

इस राशि के जातकों को कारोबार में लाभ हो सकता है। इसके चलते मकर राशि के जातक कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। निवेश के लिए भी सही समय है।

बनेंगे रुके हुए काम

अगर नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो माघ महीने में कर सकते हैं। रुके काम बन जाएंगे। जीवन में खुशहाली आएगी।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों को कारोबार में खास लाभ होगा। इस राशि के जातकों पर सूर्य देव और बुध देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से जातक को हर काम में सफलता मिलेगी।

मिलेगी मानसिक कष्टों से मुक्ति

सेहत भी अच्छी रहेगी। शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। आप अपनी बुद्धि से हर काम में सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com