2025 की पहली एकादशी पर करें तुलसी के ये उपाय, मिलेगा प्रभु श्रीहरि का आशीर्वाद


By Ashish Mishra07, Jan 2025 12:20 PMjagran.com

2025 की पहली एकादशी

सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं कि साल की पहली एकादशी पर तुलसी के कौन से उपाय करने चाहिए?

पुत्रदा एकादशी कब है?

पंचांग के अनुसार, पौष माह में पुत्रदा एकादशी 09 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से संकट दूर होते हैं।

पुत्रदा एकादशी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, पुत्रदा एकादशी की शुरुआत 09 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 10 जनवरी को सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर होगा।

तुलसी के उपाय

पुत्रदा एकादशी पर तुलसी के उपाय करना बेहद शुभ होता है। इस उपाय को करने से साधक की किस्मत चमकने लगती है और धन की कमी दूर होती है।

तुलसी दल का भोग लगाएं

एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय तुलसी दल का भोग लगाना चाहिए। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होकर साधक को आशीर्वाद देते हैं।

तुलसी पर चुनरी चढ़ाएं

पुत्रदा एकादशी पर तुलसी के पौधे पर चुनरी चढ़ाना चाहिए। इसके बाद घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

तुलसी के मंत्र का जप करें

पुत्रदा एकादशी पर तुलसी की पूजा करते समय महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते मंत्र का जप करें।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

साल 2025 की पहली एकादशी पर तुलसी के इन उपायों को करने से साधक की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, परिवार में कंगाली नहीं आती है।

पढ़ते रहें

त्योहारों और विशेष तिथियों पर करने वाले उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ