तुलसी के इन 3 उपायों से कारोबार में मिलती है सफलता


By Ashish Mishra13, May 2025 11:39 AMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे की पूजा करने से धन लाभ होता है। आइए जानते हैं कि तुलसी के कौन से उपाय करने से कारोबार में सफलता मिलती है?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। रोज इस पौधे की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

तुलसी के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से कारोबार में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, पहले से रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

तुलसी के पास दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, रोज शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और कारोबार में तरक्की होती है।

मेन गेट पर तुलसी की जड़ बांधे

तुलसी की जड़ को गंगाजल से धोकर पीले कपड़े में करके मेन गेट पर बांध दें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

तुलसी पर चुनरी चढ़ाएं

तुलसी के पौधे की पूजा करते समय उस पर लाल चुनरी चढ़ाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और तिजोरी में हमेशा धन भरा रहता है।

मंत्र का जाप करें

तुलसी की पूजा करते समय महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते मंत्र का जाप करें।

व्यापार में होगी तरक्की

तुलसी के इन उपायों को करने से कारोबार में तरक्की होती है। इसके साथ ही, धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

पढ़ते रहें

धन के लिए उपाय करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ