Vastu Tips: इन चीजों का गिरकर फैलना माना जाता है अशुभ


By Shivani Singh07, Sep 2022 12:50 PMjagran.com

इन चीजों का गिरना माना जाता है अशुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दैनिक जीवन में कुछ ऐसी चीजें हाथ से गिर जाती है जो काफी अशुभ माना जाता है। इन चीजों को गिरने से व्यक्ति को कई तरह के दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है।

नमक

नमक अचानक से हाथ से छूटकर फर्श में फैल जाए, तो दोषपूर्ण माना जाता है। क्योंकि नमक का हाथ से गिरना चंद्रमा और शुक्र ग्रह से संबंधित है।

तेल का गिरना

वास्तु के हिसाब से तेल का गिरना भी अशुभ माना जाता है। क्योंकि तेल शनिदेव का प्रतीक है।

दूध का गिरना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दूध का गिरना भी अशुभ माना जाता है। बार-बार दूध का गिरना घर में मौजूद वास्तु दोष को दर्शाता है।

काली मिर्च का गिरना

अगर आपके हाथ से काली मिर्च गिरकर बिखर जाती है, तो जान लें कि रिश्तों में खटास आने वाली है। क्योंकि हाथों से काली मिर्च गिरना नकारात्मकता को बढ़ाता है।

सिंदूर का गिरना

हिंदू धर्म में सिंदूर को बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर सिंदूर जमीन में गिर जाए , तो यह शुभ संकेत नहीं है। ऐसे में सोमवार का व्रत आरंभ कर देना चाहिए।

खाते वक्त खाना गिरना

खाते समय या परोसते समय बार-बार खाना गिर रहा है, तो समझ लें कि मां अन्नपूर्णा किसी बात से नाराज है।