करवा चौथ में एक बार जरूर जाएं अखंड सौभाग्य देने वाले मंदिर


By Farhan Khan18, Oct 2024 06:14 PMjagran.com

करवा चौथ का पर्व

करवा चौथ का पर्व हिंदुओं के प्रमुख-व्रत त्योहारों में से एक माना जाता है, जो महिलाओं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं।

विजिट करें यह मंदिर

आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे, जिसे करवा चौथ में विजिट करने से अखंड सौभाग्य मिलता है।

करवा चौथ माता मंदिर

हम आपको देश के सबसे पुराने करवा चौथ माता मंदिर के बारे में बता रहे हैं। यह मंदिर राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के बरवाड़ा गांव में स्थित है।

अरावली पर्वत पर बना यह मंदिर

करीब एक हजार फीट की ऊंचाई पर अरावली पर्वत पर बना है। जिसमें चौथ माता के साथ-साथ भगवान गणेश और भैरव की मूर्तियां भी स्थापित हैं।

सफेद संगमरमर से बना

चौथ माता का मंदिर सफेद संगमरमर से बना हुआ है। आपको मंदिर तक पहुंचने के लिए 700 सीढ़ियां चढ़नी होंगी।

आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य मनमोहक

मंदिर की खूबसूरती के साथ-साथ मंदिर के आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य भी मन मोहने के लिए काफी है।

आते हैं लाखों की संख्या में श्रद्धालु

यहां करवा चौथ, भाद्रपद चौथ, माघ चौथ और लक्खी मेला भी लगता है, जिसमें भाग लेने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

मंदिर का निर्माण

इस मंदिर का निर्माण सन 1451 में महाराजा भीमसिंह चौहान ने करवाया था। 1452 में मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया था।

करवा चौथ में आपको इस मंदिर में जरूर जाना चाहिए। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com