जैसे-जैसे शरीर बूढ़ा होने लगता है। वैसे-वैसे इंसान के हाथ कांपने लगते हैं, लेकिन आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते समय से पहले ही हाथ कंपकपाने लगते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे विटामिन के बारे में बताएंगे, जिसकी कमी से इंसान के हाथ समय से पहले कांपने लगते हैं। आइए इस विटामिन के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सके।
हम आपको विटामिन-बी12 के बारे में बता रहे हैं। यह विटामिन शरीर का सही विकास, रेड ब्लड सेल्स बनाने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने और शरीर को एनर्जी प्रदान करने का काम करता है।
अगर आपके हाथ समय से पहले कांप रहे हैं, तो इसका मतलब यह है कि आपके शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो गई है। यह विटामिन नसों को हेल्दी रखने का काम करता है। इसकी कमी से हाथ कांपने लगते हैं।
हाथ कांपने की समस्या से राहत के लिए आपको विटामिन-बी12 से जुड़े फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं। आपको काफी आराम मिलेगा।
शरीर में विटामिन-बी12 की कमी रोकने के लिए आपके लिए अंडे की जर्दी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि आपको इनका सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। ज्यादा खाने से तबियत बिगड़ सकती है।
अगर आप नॉन वेज खाना पसंद करते हैं, तो आपके लिए चिकन एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। इसमें विटामिन-बी12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। वहीं, यह मसल्स को स्ट्रांग बनाता है।
अगर आप वेजिटेरियन है, तो आप फोर्टिफाइड फूड्स खा सकते हैं। फोर्टिफाइड फूड्स विटामिन-बी12 का रिच सोर्स होते हैं। कुछ ही दिनों आपको फर्क नजर आ जाएगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com