शरीर को निरोग रखने में पोषक तत्व अहम भूमिका निभाते हैं। शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी होने से आपको अन्य शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में शरीर में पोषक तत्वों की कमी न होने दें।
आज हम आपको एक ऐसे विटामिन के बारे में बताएंगे, जिसकी कमी से आपके जोड़ों में दर्द हो सकता है। आइए इस विटामिन के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हम आपको विटामिन-डी के बारे में बता रहे हैं। यह विटामिन आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ आपकी इम्यूनिटी के लिए भी काफी रामबाण माना जाता है।
अगर आपके जोड़ों में दर्द हो रहा है, तो ऐसे में यह बता रहा है कि आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी हो गई है। ऐसे में आपको विटामिन-डी से जुड़े फूड्स खाने चाहिए।
शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए आपको लमन, टूना, मैकेरल और सार्डिन जैसी मछलियों का सेवन करना चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।
इस बात में कोई दो राय नहीं कि अंडे खाने में काफी टेस्टी होते हैं, लेकिन शरीर में विटामिन-डी की पूर्ति के लिए अंडे की जर्दी किसी अमृत से कम नहीं मानी जाती।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे पनीर, दही और घी में भी विटामिन-डी पाया जाता है। ऐसे में आपको इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए।
हालांकि आपको इन चीजों का सेवन करते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इन्हें आपको लिमिट में खाना चाहिए। लिमिट में न खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com