शरीर को सेहतमंद रखने के लिए अक्सर हेल्दी डाइट का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इनमें शहद और लहसुन भी शामिल है। इन चीजों को पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर शहद में लहसुन डुबोकर खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
शहद में मुख्य रूप से फ्रुक्टोज, ग्लूकोज, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-बी, विटामिन-सी, पोटेशियम, कैल्शियम, अमीनो एसिड, और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
लहसुन में विटामिन-बी6, विटामिन-सी, मैंगनीज, सेलेनियम, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन, फोलेट, थायमिन, नियासिन, आयरन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।
जिन लोगों के शरीर में खून की कमी हो गई है। उन लोगों को शहद में लहसुन डुबोकर खाना चाहिए। इसमें आयरन होता है और आयरन खून की कमी को पूरा करता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको शहद में लहसुन डुबोकर खाना चाहिए। इसमें पोटेशियम होता है।
अगर आपकी हड्डियां समय से पहले वीक हो गई है, तो ऐसे में आपको अपनी हड्डियों को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको शहद में लहसुन डुबोकर खाना चाहिए। इनमें कैल्शियम पाया जाता है।
हालांकि आपको शहद में लहसुन डुबोकर खाने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसे ज्यादा न खाएं। ज्यादा खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com